शिक्षा और रोजगार
ब्लॉक कुकड़ांवाली की साध-संगत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का बनी सहारा
Published On
शाहीदांवाली (सच कहूँ/मोहर सिंह)। ब्लॉक कुकड़ांवाली की साध-संगत ने एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी कोमल पुत्री गुरमीत उर्फ बिट्टू की शादी में सहायता प्रदान की। डबल बेड सीट, संदूक, दो कुर्सियां, मेज, 56 बर्तन, 11 सूट (लड़की के दो सूट, लड़के के खेस), प्रेस और डिनर सेट शामिल थे। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां एवं साध-संगत का धन्यवाद किया। Fatehabad News
इस सेवा में सच्चे नम्र सेवादार वेद प्रकाश, जगजीत सिंह, अनिल भोडिया तथा ब्लॉक कुकड़ांवाली की साध-संगत उपस्थित रही। इस सेवा कार्य की सराहना गाँव के निवासी और ढ़ाणी निवासियों ने की। इस अवसर पर प्रेमी सेवक बलवंत इन्सां, शर्मा डॉ. केवल कृष्ण इन्सां सहित परिवार के रिश्तेदार और साध संगत उपस्थित थी। Fatehabad News