सिरसा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

Published On

सिरसा। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर जिला सिरसा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने जिले की विभिन्न मंडियों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उपायुक्त कार्यालय में एडीसी वीरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला प्रधान प्रदीप जैन व जिला महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता गुरदीप कामरा दर्दी के नेतृत्व में दिया गया। Sirsa News

महासचिव गुरदीप कामरा दर्दी ने एसोसिएशन की ओर से आढ़तियों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और जो समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल हो सकती हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके उपरांत एक निजी होटल में जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान प्रदीप जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गेहूं खरीद के दौरान यदि किसी आढ़ती को समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि समय पर उठान नहीं होता है तो आढ़ती शॉर्टेज या गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसके अलावा किसी भी आढ़ती द्वारा ट्रैक ऑपरेटर या ट्रांसपोर्टर को अतिरिक्त शुल्क नहीं देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में सिरसा, डबवाली, कालांवाली, रानियां, डिंग मंडी, जीवननगर व रोड़ी सहित विभिन्न मंडियों के पदाधिकारी व आढ़ती मौजूद रहे। इनमें प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र मिचनाबादी, प्रदेश सचिव विजय चौधरी, चेयरमैन रुली चंद गांधी, मनोहर लाल मैहता, राजू सुधा, गौरव मोंगा, राजेश जिंदल, विकास बंसल, महेश कुमार फुटेला, सोम प्रकाश जैन, फूलचंद जैन, तीरथ जिंदल, गिरधारी लाल, हर्ष बंसल, सुखराम, बिट्टू असीर, नीटा, राजेंद्र गाबा, मुख्तार सिंह, राजेंद्र कंग, विशू जैन, गुरसेम व मनोज खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts