Haryana Railway News: जाखल-दिल्ली रूट पर ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्री गौर फरमाएं!

नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को होगी परेशानी 

Manmohan Picture
Published On

Indian Railways: जाखल/फतेहाबाद (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। उत्तर रेलवे ने दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास किशनगंज में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जाखल-दिल्ली रेल मार्ग (Jakhal-Delhi Route) पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इस निर्णय से जाखल-टोहाना, नरवाना, जींद, रोहतक, दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेनों के बंद होने से असुविधा का सामना करना पड़ेगा। Haryana Railway News

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

जाखल रेलवे स्टेशन अधीक्षक चांदराम दहिया ने बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 54035 और 54036 शामिल हैं। गाड़ी संख्या 54035 दिल्ली से जाखल की ओर आती है, जबकि गाड़ी संख्या 54036 जाखल से दिल्ली की ओर जाती है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 54035 (दिल्ली- जाखल) को 13 मई तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 54036 (जाखल- दिल्ली) 10 मई से 12 मई तक रद्द रहेगी। Haryana Railway News

नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को होगी परेशानी 

इन ट्रेनों के रद्द होने से विशेष रूप से छोटे व्यापारियों पर असर पड़ेगा, जो व्यापार के लिए दिल्ली से सामान खरीदने जाते हैं। इसके अतिरिक्त, इस रूट पर यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भी आवागमन में परेशानी होगी। Haryana Railway News

About The Author

Related Posts