Road Accident: सड़क हादसे में 2 युवतियों समेत 3 लोगों की मौत

Published On

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे नंबर 48 पर हुए सड़क हादसे में दो युवतियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही दो युवतियां व एक युवक को गंभीर चोटें तथा उन्होंने ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। Rewari News

जानकारी अनुसार फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज (36), दो युवतियों के साथ जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वे धारूहेड़ा थाना के निखरी कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने दुर्घटना के बारे में पुलिस व सरकारी अस्पताल में सूचना दी। जिसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। Rewari News

वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की तो मृतक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पेन कार्ड मिला है। उस पर सुमनलता लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दे दी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नीरज के साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं कौन हैं और ये तीनों लोग कहा जा रहे थे। मृतकों के परिजनों के रेवाड़ी पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। Rewari News

यह भी पढ़ें:– गंगा नदी में बहा विदेशी व्यक्ति, एसडीआरएफ कर रही खोज

About The Author

Related Posts