पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: अमित सिहाग 

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अमित सिहाग ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने मतदान आयु 18 वर्ष करना, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना तथा कंप्यूटर और डिजिटल क्रांति की शुरूआत जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विजय वर्मा, विनोद बंसल, सुमित अनेजा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts