Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Published On

शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा

  • पुलिस महानिदेशक व पुलिस आयुक्त ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
  • जांच के लिए उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Surajkund Mela Accident News: 7 फरवरी की शाम को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की अनुसंधान टीम गठित की है। Faridabad News

टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 7 फरवरी को झूला गिरने की घटना में शहीद पुलिस निरिक्षक के परिजनों से मिलकर पुलिस महानिदेशक अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी।

महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश ने घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने जाना घायलों का हाल-चाल | Faridabad News

पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3१ िएयर दिल्ली, अमीषा निवासी

सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी प्रहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज) के नाम शामिल है। वहीं 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या

About The Author

Related Posts