दो वाहनों की टक्कर में दोनों को लगी आग

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला में दिल्ली -अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज प्लाई से भरे एक कैंटर का टायर फटने से बेकाबू हो पीछे आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से टकरा गया जिससे दोनों गाड़ियों में भयंकर आग लग गई। केमिकल सड़क पर बिखर गया जिससे आग की लपटें सड़क से उठने लगीं । इस घटना से अफरातफरी मच गई । दोनों तरफ से आने जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया तथा फायरब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर बुला कर आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को पंजाब की ओर जाने वाले एक प्लाई से भरे कैंटर का टायर फट गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया । इसी दौरान पंजाब की तरफ ही जा रहे एक केमिकल से भरे टैंकर ने कैंटर को टक्कर मार दी जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गयी। टैंकर में हजारों लीटर केमिकल भरा था जो सड़क पर बिखरता चला गया और आग सड़क पर बिखरे केमिकल पर भी लग गई।

  • गनीमत यह रही की इस दौरान कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई
  •  आग लगने के कारण हाइवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया
  •  पुलिस के आलाधिकारी और कर्मचारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे  स्तिथि को काबू में किया जा सके
  •  पुलिस की मानें तो फिलहाल ट्रैफिक को चलाने की व्यवस्था कर दी गई है

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts