घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू, किसान चिंतित

Published On
  • ओटू हैड पर रविवार को दर्ज किया गया 22 हजार क्यूसेक पानी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बरसात के बाद घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जिससे अधिकतर किसान खुश नजर आ रहे हैं तो वही कुछ किसानों को चिंता सता रही है। ओटू हेड पर रविवार को 22 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजीत हुड्डा ने कहा कि अभी खतरे की कोई बात नहीं। फिर भी बाढ़ की संभावना को देखते हुए सरसा को आठ सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 22 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी है। अगर बाढ़ जैसी स्थिति आती है तो विभाग पूरी तरह से चौकस है। साथ ही तटवर्ती किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वो भी सतर्क रहे। वहीं घग्गर में पानी आने से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे है। ओटू हैड इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि ओटू हैड से निकलने वाली 4 नहर व 4 माइनर में पानी पूरी मात्रा में छोड़ा गया है।

किसान बोले, ज्यादा पानी फसलों को पहुंचा सकता है नुक्सान

घग्गर के नजदीक खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उन्हें घग्गर के पानी का बहुत लाभ मिलता है। क्योंकि जमीनी पानी खारा होता है और उन्हें सिचाई के लिए पानी नही मिल पाता, अब घग्गर में पानी आ गया है तो फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है। साथ ही उनका कहना है कि अगर पानी ज्यादा आ जाता है तब उनकी फसलों को नुक्सान भी पहुंचता है। प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts