खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की जनता के लिए 25 तारीख सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि किसानों पर लाठी-गोलियां बरसाने वाली, युवाओं को बेरोजगार बनाने वाली और संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का मौका है। हरियाणा के सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं। लेकिन बीजेपी उनपर भर्ती नहीं करना चाहती। कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस ये काम करेगी। साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म करके फिर से पक्के फौजी भर्ती किए जाएंगे। Yamunanagar News
शिक्षा और रोजगार
Congress: सरकार आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पक्की भर्ती करेंगे : खड़गे
यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि इसबार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आएगी। खड़गे मंगलवार को जगाधरी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उनका हरियाणा में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने स्वागत किया। उन्होंने अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण मुलाना और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता समेत पार्टी के तमाम लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। Yamunanagar News
यह भी पढ़ें:– School Holidays: लू के मद्देनजर सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से छुट्टी करने का सरकार ने दिया निर्देश