मंडी डबवाली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Manmohan Picture
Published On

गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। मंडी डबवाली के वार्ड नंबर-6 स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में वीरवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय बलविंदर कौर पत्नी इकबाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी। Dabwali News

दोपहर में स्कूल से लौटे बेटे ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों व वार्ड पार्षद की मदद से घर के अंदर पहुंचने पर महिला को फंदे पर लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। Dabwali News

 

About The Author

Related Posts