LPG Cylinder Shortage: रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Published On

महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों पर गैस के दामों पर वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता: रेणू बाला

बवानीखेड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Bawani Khera News: रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी और बाजार में सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर शनिवार को ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने कस्बा बवानीखेड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए रेणू बाला ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। Bawani Khera News

उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर सिलेंडर तो बांट दिए, लेकिन आज गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पास सिलेंडर भरवाने की हैसियत नहीं रही। उज्ज्वला का ढोल अब फट चुका है। रेणू बाला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। 60 रुपये की सीधी वृद्धि को उन्होंने आम आदमी की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, ऐसे में गैस के दामों में यह बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार की संवेदनहीनता को दशार्ती है। दामों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– दो लोगों को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया काबू

About The Author

Related Posts