शिक्षा और रोजगार
पूर्वांचल भवन का शुभारंभ, छठ घाटों की संख्या 73 से बढ़ाकर 79 की: नगर आयुक्त
200 से अधिक लोगों की मौजूदगी में हुई पहली बैठक, अब तक 60 सदस्य जुड़े: मलिक
गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad: नंदग्राम स्थित नगर निगम के पूर्वांचल भवन का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित पहली बैठक में छठ महापर्व की तैयारियों और घाटों की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने छठ घाटों की संख्या 73 से बढ़ाकर 79 करने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार,मुख्यभियन्ता एनके चौधरी और डॉ अनुज सिंह सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और पूर्वांचल समाज के 200 से अधिक लोग मौजूद रहे।
सफाई, प्रकाश, पेयजल और निर्माण संबंधी कार्यों में लाएं तेजी: मलिक
नगर आयुक्त ने सफाई, प्रकाश, पेयजल और निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पूर्वांचल भवन के सफल संचालन के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों से सदस्य बनने की अपील की। बताया कि अब तक 60 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। बैठक में सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए पूर्वांचल भवन की बुकिंग शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम इस बार मुख्य हिंडन छठ घाट सहित शहर के सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं करने में जुटा है। इस मौके पर रीता सिंह, जय दीक्षित, एसपी सिंह, अर्चना सिंह और मनोज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Comments