शिक्षा और रोजगार
कैराना में हजरत मखदूम शाह पीर जी इब्राहिम के सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर
कैराना में हजरत मखदूम शाह पीर जी इब्राहिम के सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हजरत मखदूम शाह पीर जी इब्राहिम अहमद उस्मानी जलाली साबरी कादरी कुद्दूसी निजामी, भेकी कादरी कैरानवी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स-ए-मुबारक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिवसीय उर्स की धार्मिक और रूहानी तकरीबात 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को कैराना में आयोजित की जाएंगी। सज्जादानशीन पीरजादा निसार अहमद उस्मानी ने बताया कि उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, लंगर, गिलाफ शरीफ, खतम-ए-ख्वाजगान, नात-ओ-मनकबत और महफिल-ए-समा समेत विभिन्न धार्मिक व रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उर्स में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर, 12 जमादीउल अव्वल को नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी होगी। नमाज-ए-जुहर के बाद लंगर, नमाज-ए-असर के बाद गिलाफ शरीफ अव्वल, नमाज-ए-मगरिब के बाद खतम-ए-ख्वाजगान और नमाज-ए-इशा के बाद नात-ओ-मनकबत की महफिल आयोजित की जाएगी। 25 अक्टूबर, 13 जमादीउल अव्वल को नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी होगी। सुबह 10 बजे कौल शरीफ बादव चिश्तिया रंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नमाज-ए-जुहर के बाद जुलूस-ए-गिलाफ शरीफ निकाला जाएगा।
नमाज-ए-असर के बाद चादरपोशी, नमाज-ए-मगरिब के बाद लंगर और नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-समा का आयोजन होगा। इसी क्रम में 26 अक्टूबर, 14 जमादीउल अव्वल को सुबह 10 बजे गुस्ल शरीफ और महफिल-ए-रंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद अकीदतमंदों में तबर्रुकात वितरित किए जाएंगे और उर्स की तकरीबात का समापन दुआ के साथ होगा। उर्स की तैयारियों को लेकर आयोजकों और सेवादारों की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने अकीदतमंदों से उर्स-ए-मुबारक की सभी तकरीबात में शरीक होकर रूहानी फैज और बरकात हासिल करने की अपील की है।