महिला कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

महिला कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति(बी.पैक्स) में सहयोगी के पद पर तैनात महिला कर्मचारी केला देवी को सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान एडीओ को-ऑपरेटिव सुधीर पंवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, जबकि जिला सहकारी बैंक झिंझाना शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष सिंह व कैराना शाखा के प्रबंधक कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हुई केला देवी के कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की।

उन्हें पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट करके सम्मानित भी किया गया। विदित रहे कि केला देवी गांव शेखूपुरा की निवासी है। वह अपने पति गुलाब सिंह की मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रित के रूप में समिति में सहयोगी के पद पर नियुक्त हुई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल सिंह शेखूपुरा ने की, जबकि संचालन सचिव विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर सभापति बिट्टू चौहान, सचिव सोमपाल सिंह, आंकिक विशेष कुमार, सचिव आशीष कुमार, सुमित कुमार व सरिता देवी तथा सुखपाल सिंह, वैभव कुमार, हंस चौहान, गुरमीत सिंह, अर्जुन सिंह, रजत शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts