Punjab
भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पानी, चारा व फ्रूट का किया प्रबंध
बेजुबानों के लिए फरिश्ता बन पहुंचे डेरा श्रद्धालु
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पटियाला के साथ स्थित छतबीड़ में गायों को चारा दिया। इस मौके पर सच्चे प्रेमी समिति के सदस्य हरदेव सिंह इन्सां ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्मी शुरू होते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने छतबीड़ में पहुंचकर गायों को चारा, तूड़ी और दाना-पानी दिया है। इसके अलावा, यहाँ घूम रहे बंदरों को भी फल और बिस्कुट दिए गए।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में आस-पास घास सूख जाती है और पानी की भी दिक्कत शुरू हो जाती है, लेकिन यह सेवादार हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा हमें सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह मानवता भलाई के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना इन्सां, मलकीत सिंह इन्सां, माम चंद, मंगा इन्सां, बलदेव सिंह रखड़ा, तरसेम सिंह, सरबजीत हैप्पी, डॉ. अभिषेक इन्सां, नंद सिंह, डिंपल महेन्द्रपाल शेट्टी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।