भाजपा वर्कर पर हमला, 56 टांकें लगे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
  • हथियारबंद युवक कार भी लेकर फरार

HoshiyarPur, Rajiv Sharma:  ऊना रोड पर स्थित गांव बजवाड़ा के एक सर्विस स्टेशन पर भाजपा वर्कर दलजीत सिंह बागी पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलवरों ने दलजीत बागी को तेजधार हथियारों बुरी तरह घायल करने के बाद बागी की कार भी लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने गांव शेरगढ़ के पास कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दलजीत सिंह को डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया।
शुक्रवार ये हमला उस समय हुआ जब दलजीत सिंह बागी अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने के लिए बजवाड़ा के सर्विस स्टेशन पर गया था। इस दौरान पांच छह तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों से बागी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बागी के सिर, हाथ, टांगों पर हमला कर उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया। हमलावरों ने बागी के पूरे शरीर पर करीब 15 कट लगाए और सभी कटों पर करीब 56 टांकें लगे और एक टांग में भी गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के बाद हमलावर बागी का गाड़ी भी छीनकर फरार हो गए।
दलजीत सिंह बागी की हालत को गंभीर देते हुए डाक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया। घटना के तीन घंटे बीतने के बाद सदर पुलिस के अधिकारियों का रटा रटाया जवाब था पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह बागी के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू करेंगे और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

About The Author

Related Posts