Bulldozer Action: बठिंडा प्रशासन ने गैरकानूनी निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी पर दर्ज हैं गंभीर मामले

Published On

अब तक 14 अवैध इमारतें ढहाई गईं, 3087 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जिशन अली उर्फ कैप्सूल पुत्र मौहम्मद शाह निवासी गली नंबर 16/1, धोबियाना बस्ती द्वारा कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बनाई गई इमारत को बठिंडा प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर-कम-मैजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए थे। Bathinda News

सिविल प्रशासन ने बताया कि आरोपी को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन कब्जा खाली न करने पर बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। जिला पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जिशन अली के खिलाफ नशा तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

बठिंडा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए सहयोग करें। अधिकारी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशे का धंधा होता है तो पंजाब सरकार की एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 या बठिंडा पुलिस की हेल्पलाइन 91155-02252 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अब तक की उपलब्धियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिविल प्रशासन और बठिंडा पुलिस के सहयोग से अब तक 14 अवैध इमारतें ढहाई जा चुकी हैं। 1 मार्च 2025 से अब तक 2116 मुकदमे दर्ज कर 3087 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2023 से अब तक कुल 85 आरोपियों की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है।

यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

About The Author

Related Posts