बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू में होगी चुनावी भिड़ंत

Published On

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से चुनावी भिड़ंत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संरक्षक वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा हल्के से चुनाव लड़ेंगे। मजीठिया जो मजीठिया विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, अमृतसर पूर्व से भी चुनाव लड़ेंगे, जिससे सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सुखबीर बादल ने दावा किया कि सिद्धू का ‘अहंकार’ ही उन्हें ले डूबेगा। वह अपने जनाधार को लेकर खूब शेखी बघारते हैं अब उसकी परख होगी जब ‘माझा दा शेर’ से उनका उनकी ही घरेलु सीट पर मुकाबला होगा। बादल ने दावा किया कि शिअद कार्यकर्ता सिद्धू के घमंड तोड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उनकी जमानत जब्त हो।

शिअद अध्यक्ष ने स्पष्ट करना चाहा कि समूची पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि राजनीति से संन्यास न लें और उन्होंने इसे मानते हुए लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज कर निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने महसूस किया है कि मजीठिया के लिए न्याय जनता की अदालत में मांगा जाए। बादल ने इसी के साथ सतिंदर सिंह छज्जवलवाडी के बाबा बकाला से प्रत्याशी घोषित किया। सतिंदर सिंह तीन बार विधायक रह चुके रंजीत सिंह छज्जवलवाड़ी के बेटे हैं और आज ही कुछ कांग्रेसी कार्यकतार्ओं समेत शिअद में शामिल हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts