फाजिल्का में श्री गणेश महोत्सव को समर्पित 180 यूनिट रक्तदान

Published On

रक्तदान के प्रति श्री राम कृपा सेवा संघ फाजिल्का की सेवाएं लाजवाब: विधायक

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। आज फाजिल्का (Fazilka) की रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा रोल निभाने वाली संस्था श्री राम कृपा सेवा संघ वेल्फेयर सोसायटी दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का द्वारा एचडीएफसी बैंक ब्रांच, लायन क्लब फाजिल्का और रिद्धि सिद्धि श्री गणेश वेलफेयर सोसाइटी फाजिल्का के सामूहिक सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय चौधरिया गली फाजिल्का में श्री गणेश उत्सव पंडाल में किया गया। Fazilka News

जिसमें विशेष तौर पर फाजिल्का एमएलए नरेंद्र पाल सिंह स्वना और उनकी धर्मपत्नी खुशबू भी पहुंचे। उनके साथ लायंस क्लब के अजय सावन सूखा, मनप्रीत सिंह, मनदीप बजाज, राकेश भटेजा, चाँद गुप्ता, चाँद चंदोलिया, अनिल अतिथि, प्रदुमन भारद्वाज, राजा भटेजा, राहुल चौधरिया, कार्तिक नारंग, गोल्डी खुंगर, रोहित, अनिल जैन, धीरज सावनसुखा रजत खुंगर भी विशेष तौर पर पहुंचे। ये कैंप स्व. रविंदर कुमार खुंगर की याद में लगाया गया जिसमें खुंगर परिवार के सभी सदस्य भी शामिल हुए। Fazilka News

इस मौके एचडीएफसी बैंक मानसा द्वारा सभी रक्तदान करने वालों को उपहार देकर सन्मानित भी किया गया। फाजिल्का ब्लॅड बैंक से एसएमओ डॉक्टर एरिक के दिशा निर्देश अनुसार बरोड्रिक जेमज, मेडम स्नेह, मैडम रंजू गिरधर, रजनीश चलाना, राज सिंह, पायल आरजू, गुरभिंदर सिंह द्वारा रक्त संग्रहित किया गया संस्था का आगामी कैम्प 15 अक्टूबर
को लगाया जाएगा। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– 800 मीटर रेस में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी का गांव में जोरदार स्वागत

About The Author

Related Posts