कैबिनेट मंत्री ने किया स्कूल की नई इमारत का शिलान्यास

Published On

20.16 करोड़ से बनेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत

लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी)। Lehragaga News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया। यह इमारत 20.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी और इसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा। मंत्री ने बताया कि पहले स्कूल की जगह बहुत कम थी और मौजूदा इमारत के कई हिस्से असुरक्षित घोषित किए गए थे, जिससे छात्राओं और स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। Lehragaga News

नई इमारत को अत्याधुनिक डिजाइन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें बड़े क्लासरूम, बेहतर वेंटिलेशन और रोशनी की व्यवस्था, भूकंपरोधी ढांचा और छात्राओं के अनुकूल वातावरण शामिल होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 7-8 महीनों में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र को एक मॉडल स्कूल मिलेगा।
इस परियोजना के तहत विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, खेलों के लिए सुविधाएँ और स्वच्छ सैनिटेशन प्रबंध भी किए जाएँगे। इस अवसर पर नगर परिषद लहरागागा की प्रधान और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल कांता गोयल, एसडीएम राकेश प्रकाश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्कूल स्टाफ, छात्राएँ और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Bijli Meter News: उपभोक्ताओं की बिना मर्जी के पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में हो रहा बदलाव

About The Author

Related Posts