Punjab School Holidays: बच्चों की हुई मौज, बढ़ती ठंड के चलते पंजाब में बढ़ गई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

Published On

Punjab School Holidays: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। पहले 24 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक थी लेकिन अब ये छुट्टियां 7 जनवरी तक रहेंगी। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। बता दें कि राज्य में बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

वहीं आपको बता दें कि हरियाणा और पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 31 दिसंबर को दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा का नारनौल मंगलवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा | Punjab School Holidays

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरूर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 8.9 तथा नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About The Author

Related Posts