58 परिवारों को मकान बनाने के लिए मुआवजा राशि जारी

Published On

2023 में आई बाढ़ से कई गांवों में दर्जनों घर गिरे थे | Fazilka News

  • प्रदेश सरकार ने जारी की पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि

फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का में 2023 में सीमावर्ती क्षेत्र में आई बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के मकान गिर गए थे, जिसे लेकर पंजाब सरकार ने मुआवजा राशि जारी की है। वीरवार को फाजिल्का में करीब 58 परिवारों को मुआवजा राशि के चेक जारी किए गए। एक व्यक्ति को एक लाख 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि 2023 में सतलुज किनारे सरहदी इलाके के बसे गांवों में आई बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ था। Fazilka News

जिसकी ग्राउंड स्तर पर जांच करवाई गई और जिन लोगों के मकान गिरे, उनके मकान के लिए सरकार को लिखित में भेजा गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा करीब 5 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि गांव घुरका, नूरशाह और गांव रेते वाली भैणी के करीब 58 परिवारों को मकान बनाने के लिए मुआवजा राशि के चेक जारी किए गए हैं।

पीड़ित बोले- अब बन जाएंगे उनके मकान | Fazilka News

जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह, कृष्ण सिंह व अन्य बजुर्ग लोगों ने कहा कि सतलुज नदी में आए पानी की वजह से आई बाढ़ ने उनके इलाके में भारी संख्या में तबाही मचाई थी। फसलों के साथ साथ मकानों का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से वह अपने मकान बनाने के लिए मजदूरी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा दी गई इस आर्थिक मदद से अब उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब उनके मकान भी बन जाएंगे। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– तीन गैंगलीडरों की साढ़े 91 लाख से अधिक की सम्पत्ती की गई कुर्क

About The Author

Related Posts