ब्लॉक भटिंडा व शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने जलाए घी के दीये

Published On

सरसा। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन महारहमोकर्म माह की खुशियों को साध-संगत अलग-अलग तरीकों से मना रही है। इसी कड़ी में शनिवार रात्रि को ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर द्वारा 11 हजार दीये और और भटिंडा की साध-संगत ने 7777 दीये जलाकर खुशियां मनाई। इस मौके शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने कोठियों व फ्लेटों को विद्युत चलित लड़ियों व दीपमालाओं से दुल्हन की भांति सजाया। इस दौरान शाह सतनाम जी नगर के नामचर्चा घर में स्पेशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का भी आयोजन किया गया।

जिसमें कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया। शाह सतनाम जी नगर के पार्क व नामचर्चा घर के पंडाल में डेरा अनुयायियों द्वारा मिट्टी के दीयों से एमएसजी वेलकम बनाया गया था। इसके अलावा सर्वधर्म को प्रदर्शित करते सभी धर्मो के निशान भी बनाये गए। ब्लॉक भटिंडा की साध-संगत ने नामचर्चा घर मलोट रोड़ पर 7777 घी के दीये जलाए। इस मौके साध-संगत ने दीये जलाकर इन्सां लॉकेट, एमएसजी वैल्कम व रंगोली से रंग भरे। इस मौके साध-संगत ने जागो भी निकाली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts