कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख 75 हजार रुपये की ठगी

Published On

 धोखाधड़ी का मामला दर्ज

धूरी (सच कहूँ न्यूज)। गांव बुर्ज गोहरा निवासी एक व्यक्ति से चंडीगढ़ निवासी नौसरबाज ने कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख 75 हजार की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुर्ज निवासी अवतार सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी लायक अहमद ने उसे परिवार सहित विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 16 लाख 75 हजार रुपए ले लिए। किंतु इसके बाद भी उसे कनाडा नहीं भेजा। वह बार-बार अपनी रकम वापस मांगता रहा, लेकिन लायक अहमद ने न तो उसे विदेश भेजा तथा न ही रकम वापस की। पुलिस ने अवतार सिंह के बयानों के आधार पर चंडीगढ निवासी लायक अहमद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts