महिला श्रद्धालुओं ने गर्भवती को समय पर अस्पताल पहुंचा बचाई जिंदगी

Published On

महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ

  • परिजनों ने पूज्य गुुरु जी व सेवादार बहनों का तहेदिल से किया धन्यवाद

बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बठिंडा के एरिया मॉडल टाउन की सेवादार बहनों ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर जच्चा व बच्चा की जिंदगी बचाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी देते हुए पूजा इन्सां व जगजीत कौर इन्सां ने बताया कि जब वे सेवा कार्यों के लिए जा रही थीं तो उन्होंने देखा कि एक जरूरतमंद परिवार की गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत महिला को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया। Bathinda News

सेवादार बहनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने परिवार की मदद करते हुए कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अगर महिला को समय पर अस्पताल न पहुँचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इस मौके पर परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं ऐसे गुरु, जो अपने अनुयायियों को मानवता की सेवा करने का पाठ पढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– माता विमला इन्सां की पुण्यतिथि पर 7 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

About The Author

Related Posts