विधायक काका बराड़ के नेतृत्व में बनी श्रीमुक्तसर साहिब हलके की 43 पंचायतें

Published On

पहली बार सरपंची के चुनावों में न कोई धक्केशाही हुई व न ही कोई लड़ाई-झगड़ा

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: बीते दिन हुए पंचायती चुनावों दौरान हलके में आम आदमी पार्टी की 43 पंचायतें बिना किसी धक्केशाही, बिना किसी लड़ाई-झगड़े के बनाने का रिकॉर्ड बना है। यह पहली बार हुआ है कि किसी को भी कोई परेशानी नहीं आई। उपरोक्त शब्द आम आदमी पार्टी के राज्य वाईस प्रधान व विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने नई बनी पंचायतों को बधाई देने उपरांत कहे। Muktsar News

विधायक ने कहा कि बीते दिनों हुए पंचायती चुनावों में लोगों ने आम आदमी पार्टी के हक में फतवा दिया है। उन्होंने कहा कि हलका श्रीमुक्तसर साहिब में पूर्व सरकारों दौरान हुए सरपंची के चुनावों में लोगों पर पर्चे, लड़ाई-झगड़े व धक्केशाही होती थी परंतु इस बार किसी भी तरह कोई परेशानी व किसी भी तरह की कोई धक्केशाही नहीं हुई है। इस बात पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि बिना किसी डर के लोगों ने आम आदमी पार्टी के हक में फतवा दिया व पूणर््ा बहुमत से पंचायतें चुनी। वहीं उन्होंने प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई। Muktsar News

नई पंचायतें बनने के बाद सभी सरपंच व मैंबर विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के घर पहुंचे, जहां विधायक ने सभी सरपंचों व मैंबरों का हार पहनाकर स्वागत किया और उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– Toll Plaza: उगराहां संगठन ने पंजाब भर में 25 टोल प्लाजा अनिश्चित समय के लिए किए फ्री

About The Author

Related Posts