गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सिमरन 51 हजार रु. की नकद राशि से सम्मानित 

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने हलका लम्बी का किया दौरा 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

लम्बी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Lambi News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां हलका लम्बी के दौरे के दौरान गाँव पंजावा पहुंचे। वहाँ उन्होंने पंजावा की निवासी होनहार कबड्डी खिलाड़ी सिमरन कम्बोज से मुलाकात की व सम्मानित किया। सिमरन ने हाल ही में चीन में 22 से 30 अप्रैल तक हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता। खुड्डियां ने सिमरन को यादगार चिन्हों के साथ सम्मानित किया और व्यक्तिगत तौर पर उसे 51,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया।  

उन्होंने सिमरन और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कबड्डी खिलाड़ी और उसके पिता सुखपाल चंद कम्बोज को विश्वास दिलाया कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेंगे और इलाके की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उनसे मिलवाकर पंजाब सरकार में नौकरी देने की सिफारिश भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिमरन कम्बोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने परिवार, स्कूल, हलके और पंजाब का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे देश का भी गौरव बढ़ाया है।

सिमरन कम्बोज ने बताया कि वह पहले भी 25 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और कई बार मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। सिमरन ने कहा कि हैदराबाद के गचीबोली स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया और टॉप सैकेंड रीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अब वह जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए भी कैंप में चुनी जा चुकी हैं। 

About The Author

Related Posts