मातम में बदली शादी की खुशियां, कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौत,

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी।

सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts