पंजाब में कई जगहों पर इंटरनेट बंद

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पंजाब के कई शहरों में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे पहले पुलिस ने 6 साथियों को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ वर्तमान में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से दो थाने अजनाला में हैं। पुलिस लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी। जानकारी है कि आज अमृतपाल सिंह जालंधर के शाहकोट माले से खालसा वीहिर निकालने वाले थे। गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे। लेकिन भारी पुलिस बल सुबह से ही उनके काफिले का पीछा कर रहा था जब यह काफिला शाहकोट पहुंचा तो पुलिस बल ने उसे घेर लिया। अमृतपाल सिंह की दो गाडिय़ों में सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts