बेटे व बहू पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ट्रैक्टर को लेकर हुआ विवाद, बाप बना हैवान

मासूम बच्ची व बहू की मौत, बच्ची का पिता गंभीर

पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। जिला पठानकोट में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया। फिर नहर में कूद कर सुसाइड कर ली, मां बेटी की मौत हो गई है। सुजानपुर के गांव सोलीभोली में पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटे-बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद उसने यूबीडीसी नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह से झुलसी मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक:

मृतकों की पहचान मंजीत सिंह (65), उसकी बहू बलजीत कौर (33) और पोती मनकीत कौर के रुप में हुई है। मंजीत सिंह का बेटा सेवा सिंह (35) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। वहीं मंजीत सिंह के फरार साथी की पहचान बस्सन सिंह निवासी गांव सोलीभोली के रुप में हुई है।

विवाद की जड़:

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह और उसका बेटा सेवा सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ समय पहले सेवा सिंह ने लोन लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसी ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। मंजीत सिंह सेवा सिंह से काफी समय से ट्रैक्टर मांग रहा था, लेकिन सेवा सिंह उसे ट्रैक्टर नहीं दे रहा था।

उसका कहना था कि जब ट्रैक्टर की किश्त वह भर रहा है तो पिता को क्यों दे। इसी बात पर मंजीत सिंह बेटे से नाराज रहता था। सूत्रों के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे मंजीत सिंह अपने साथी बस्सन सिंह के साथ मिलकर बेटे-बहू और पोती पर सोते समय जग में पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया।

एक खिलाफ मामला दर्ज

घटना को अंजाम देने में बुजुर्ग का साथ देने वाला एक आरोपी फरार है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लोगों को देखकर फरार हो गया। इसके बाद मनजीत सिंह ने यूबीडीसी नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपी बस्सन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad Ad

Latest News

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ग्राम पंचायत की पब्लिक सड़क/रास्ते पर किया था कब्ज़ा; हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की और ₹6 लाख का जुर्माना लगाया: बलतेज पन्नू
पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
Aashiyana Campaign: पूज्य गुुरु जी की पावन शिक्षाएँ बनीं जरूरतमंद विधवा महिला का सहारा
Cambridge Board Results: सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल गर्ल्स विंग सरसा की बेटियों ने गाड़े कैंब्रिज बोर्ड परीक्षा में सफलता के नए झंडे
Sirsa News: पिता की बरसी पर सरसा के इस परिवार की अनूठी व बेमिसाल पहल, चहुँ ओर हो रही प्रशंसा

Related Posts