Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में 4 दिनों तक तूफानी बारिश दिखाएगा अपना रौद्र रूप ! …

Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather: देशभर में एक तरफ जहाँ मानसून आने के पाँचवे दिन 14 राज्यों में मध्यम, बारिश व भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तरभारत के राजस्थान के बीकानेर व फलौदी सहित बॉर्डर ले लगते इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। उत्तरभारत के हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हुई। कश्मीर में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

यह मौसमी सिस्टम अगले 4 दिनों तक बना रहने की उम्मीदों है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम आंधी-बारिश का बना रहेगा। देशभर में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ पिछले पाँच दिनों के दौरान बारिश ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ 2900 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक मई माह में छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश से 6 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है।

दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट जारी | Haryana-Punjab Weather

आईएमडी व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तेज आंधी की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर अलर्ट भी किया है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। दक्षिण कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

केरल, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़,तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 मई से पूर्वोत्तर राज्यों जैसे नागालैंड,मणिपुर और मिजोरम में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़,मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड,पश्चिम बंगाल,पूर्वी गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो सकती है। Haryana-Punjab Weather

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के इन गांवों में बिछेगी नई रेलवे लाइन, जमीन का होगा अधिग्रहण

About The Author

Related Posts