फिरोजपुर सेक्टर से 22 किलोग्राम से अधिक हेरोइन,हथियार बरामद

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में राष्ट्र-विरोधी तत्वों की प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी के नापाक प्रयासों को विफल करते हुए मंगलवार को सीमा पर लगभग 110 करोड़ रुपये की 22 किलोग्राम हेरोइन, 430 ग्राम अफीम, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज सुबह सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर के एओआर में सीमा पर लगी कंटीली तार के आगे कुछ संदिग्ध हरकत देखी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की तलाशी लेने पर 10 पैकेट हेरोइन (सकल वजन – 19.375 किलोग्राम) और अफीम (सकल वजन-लगभग 430 ग्राम), 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 08 कारतूस बरामद किए। फिरोजपुर सेक्टर अलर्ट के एओआर में तलाशी के दौरान एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन (कुल वजन – लगभग 1.195 किलोग्राम) बरामद की। तीसरी घटना में, फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ जवानों द्वारा की गई तलाशी के दौरान, एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस प्रकार 10 और 11 जनवरी की दरम्यानी रात में जब्त की गई कुल प्रतिबंधित पदार्थ लगभग 22 किलोग्राम है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts