नवजोत सिंह सिद्धू का कटा पत्ता, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस का सीएम चेहरा

Published On

प्रचार को गति देने के लिये राहुल पहुंचे लुधियाना

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जन भावनाओं का सम्मान करते हुये पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करते हुए रविवार को कहा कि चरनजीत सिंह चन्नी ही पंजाब कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। गांधी ने यहां ‘आवाज पंजाब की, वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुये कहा कि चन्नी ही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को सुनने के लिये सभी को बेसब्री से इंतजार था। पंजाब के लोगों की आस थी कि उन्हें ऐसा मुख्यमंत्री पद का चेहरा चाहिए जो गरीबी और भूख को समझे। पंजाब को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन फैसले को आप सभी ने आसान कर दिया।

मैं सक्रिय राजनीति से बाहर :जाखड़

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को साफ कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति से बाहर हैं इसलिये मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगवानी करने हलवारा पहुंचे जाखड़ ने पत्रकारों के इस सवाल का जवाब इस तरह दिया कि वो चुनाव ही नहीं लड़ रहे तो सीएम रेस का कोई मतलब नहीं। जिस राह जाना नहीं उसकी बात क्या करना। लोगों से जो फीडबैक मिला होगा उसका ऐलान गांधी आज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सक्रिय राजनीति से बाहर हैं लेकिन कांग्रेस का अभिन्न अंग हैं। वह गांधी की गाड़ी को चला रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का काफिला था । ये रैली स्थल पहुंचने से पहले होटल हयात पहुंचे और घंटा भर से इन सभी नेताओं की बैठक चल रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts