कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पार्क का नाम ‘श्री भगवद् गीता’ रखा

Published On

पार्क का किया जाएगा सौंदर्यकरण, भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन की लगेगी विशाल मूर्ति

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक पार्क का नाम ‘श्री भगवद गीता’ रखा गया। यह पार्क 3.75 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। योजना के अनुसार, पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इस पार्क में रथ पर सवार भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन की विशाल मूर्ति लगाई जाएगी। इसके अलावा, अन्य हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी। ब्रैम्पटन शहर नगर निगम द्वारा पार्क का नाम बदलने की इस पहल की सराहना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह पार्क पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता में बताए गए सार्वभौमिक भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के शाश्वत संदेश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करेगा। ब्रैम्पटन शहर में हुए इस विशेष समारोह में ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि वे श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं को मानते हैं। इस पवित्र ग्रंथ में दिए गया संदेश- कर्म करो और फल की चिंता मत करो, में वे दृढ़ विश्वास रखते हैं।

यह भी पढ़ें:– विजीलैंस द्वारा फंडों में घपले के दोष अधीन नगर कौंसिल सुनाम का पूर्व प्रधान गिरफ़्तार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts