Property Dealer Murder: लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस, व्यापारियों में दहशत

Published On

फार्महाउस से लौटते समय स्विफ्ट कार सवार हमलावरों ने किया हमला

  • ल्ल सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

लुधियाना (सच कहूँ ब्यूरो)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जिसने शहरभर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुगरी थाना क्षेत्र की 200 फीट रोड पर अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप सिंह की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब कुलदीप सिंह अपने फार्महाउस से घर लौट रहे थे। Ludhiana News

जानकारी के अनुसार, हमलावर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और कुलदीप सिंह की कार को बीच रास्ते में रोक कर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह भेजा और जांच शुरू कर दी है।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं | Ludhiana News

दुगरी थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि अभी तक हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं, भगत सिंह नगर गांव के सरपंच संजय तिवारी ने शक जताया है कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस की ओर से इस पर अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। स्थानीय व्यापारी समुदाय में भी काफी रोष देखा जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं।

एक अन्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

इसी बीच लुधियाना पुलिस ने एक अन्य हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, डिवीजन नंबर 6 थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में 36 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा और बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब दोनों मामलों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– ढाई किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार, पाक कनेक्शन के मिले सुराग

About The Author

Related Posts