पंजाब के सीएम भगवंत मान कल शादी के बंधन में बंधेंगे

Published On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (48) कल वीरवार को दूसरी बार शादी में बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में शादी करेंगे। समारोह को लेकर सीएम मान के आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपरिवार मौजूद रहेंगे। बता दें कि 6 वर्ष पूर्व भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गर्इं और वहीं बस गई। मार्च में विधानसभा चुनाव में आप की जीत के समय भी मान के दोनों बच्चे उनके साथ नजर आए थे।

माँ और बहन ने चुनी लड़की

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की माँ हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। मुख्यमंत्री मान के लिए उनकी माँ और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। सीएम बनने से पहले वे संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने। इसी साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ा। राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts