पंजाब: कुत्ते की मौत से बौखलाए व्यक्ति ने स्कूल बस पर किया तलवार से हमला
Published On
गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के गांव हरचोवाल में स्कूल बस के नीचे कुचल कर मारे गए कुत्ते के मालिक ने अपने साथियों सहित बच्चों से भरी स्कूल बस पर तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचाने के प्रयास में जुटी हुई है। सुबह के समय बच्चों को स्कूल ले जा रही बस के नीचे एक कुत्ता आ कर मारा गया। इससे गुस्साए कुत्ते के मालिक ने स्कूली बस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।