Punjab News: Pearls में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी !

Published On

चंडीगढ़। पंजाब में पर्ल कंपनी (Pearl Company) (पर्ल घोटाला) का मामला काफी समय से चर्चा में है और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान (BHAGWANT MANN) ने कहा है कि पंजाब सरकार ने पंजाब में चिटफंड कंपनी पर्ल की सभी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ”सरकार ने पंजाब में चिटफंड कंपनी ”पर्ल” की सभी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, वे जल्द ही नीलामी के माध्यम से लोगों को उनका पैसा लौटाएंगे। Punjab News

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि लोगों का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पर्ल और क्राउन जैसी कंपनियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और आम लोगों का एक-एक पैसा उन्हें वापस कर दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला | Punjab News

कुछ साल पहले पंजाब में पर्ल कंपनी द्वारा लोगों के करोड़ों रुपए चुराकर भाग जाने का मामला सामने आया था, जिसे पर्ल स्कैम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों के करोड़ों रुपये डूब गये। इस घोटाले के सामने आने के बाद कंपनी के मालिक निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जो अभी भी जेल में है लेकिन अभी तक लोगों का पैसा नहीं लौटाया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पर्ल कंपनी ने पंजाब में दस साल में सबसे ज्यादा लोगों को संगरूर, बरनाला, मालेरकोटला और बठिंडा में लूटा है।

Punjab Weather Report: पंजाब पहुंचते ही धीमा पड़ा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

About The Author

Related Posts