नए विवाद में फंसी पंजाब पुलिस, महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Published On

गुरदासपुर। PUNJAB POLICE एक नए विवाद में फंस गई है। प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने के दौरान एक सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार (woman slap) दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की विपक्षी पार्टियों द्वारा आलोचना की जा रही है।

प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस से झड़प हो गई | PUNJAB POLICE

बता दें कि गुरदासपुर में किसान दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए। इसलिए किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया।

पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया| woman slap

इसी बीच पंजाब पुलिस के सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार दिया। सिपाही ने महिला से अभद्रता भी की। इस वीडियो की निंदा की जा रही है और पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि पंजाब पुलिस का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। इस बीच किसानों की पगड़ी भी उतर गई।

About The Author

Related Posts