कैनेडा में रिटायर्ड एक्सईएन से हाथापाई, मौत

Published On

बड़े बेटे जसपिंदर सिंह के पास कैनेडा
गए थे अमरजीत

रोपड़ : पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड एक्सईएन एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहे अमरजीत सिंह भटनागर (73) की कैनेडा के ब्रैंपटन (ओंटारीयो) में 2 नीग्रो के साथ हाथापाई में मौत हो गई।

रोपड़ के रहने वाले अमरजीत 19 अप्रैल को बड़े बेटे जसपिंदर सिंह के पास कैनेडा गए थे। उनके छोटे बेटे अरविंदर ने बताया कि 12 जून की रात उनके पिता व भाई सैर पर निकले थे। इसी बीच दो नीग्रो जसपिंदर से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे।

पिता ने झपटमारों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। अमरजीत सिंह सिर के बल जमीन पर गिरे और बेहोश हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 जून को उनकी मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts