छह स्थानों पर रिलीज होगा कांग्रेस का मनोरथ-पत्र

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
  • दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन रिलीज करेंगे मैनीफैस्टो
  • चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में होगा जारी

ChandiGarh, Ashwani Chawla:  पंजाब विधानसभा चुनावों में पहली बार पंजाब कांग्रेस अपना चुनाव मनोरथ पत्र 6 स्थानों पर एक ही समय जारी करेगी। इस चुनाव मनोरथ पत्र को अंतिम रूप दे रहे अर्थ शास्त्रीय और पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जल्द इस चुनाव मनोरथ पत्र को दिल्ली में कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह के साथ रिलीज करेंगे, जबकि चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप प्रैस वार्ता में रिलीज करेगी ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र में चुनाव मनोरथ पत्र पहुंच सके।

छपाई में हो रही देरी
जानकारी देते हुए पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी ने बताया कि फिलहाल इस चुनाव मनोरथ पत्र को जारी करने की तारीख संबंधी कोई फैसला नहीं हुआ है, क्योंकि इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। मनोरथ पत्र की छपाई होने में समय कितना लगेगा, इस संबंधी कुछ नहीं कहा जा सकता। सारा काम मुकम्मल होने के बाद ही इसे जारी किया जाएगा।

मनप्रीत बादल भी देखेंगे
चुनाव मनोरथ पत्र में जरूरी कॉलम पर चर्चा करन के लिए आशा कुमारी गत दिवस कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ डा. मनमोहन सिंह को मिले थे, जहां उन्होंने उक्त दस्तावेज को रिलीज करने के लिए सहमति व्यक्त कर दी है। इस दौरान आशा कुमारी और कैप्टन अमरिन्दर ने मैनीफैस्टो के मुख्य बिंदूओं पर डॉ. सिंह से चर्चा की, जिसे अब पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस समिति की मैनीफैस्टो समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।

About The Author

Related Posts