Accident: पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटी, मची चीख पुकार…

Published On

चंपावत/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं (Accident) की बस पलटने से 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये हैं। तीर्थ यात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरूद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीर्थ यात्रियों की एक बस प्रसिद्ध रीठा साहिब के दर्शन के लिये आयी थी। बस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास सड़क पर पलट गयी।

कैसे हुआ हादसा | Accident

बताया जा रहा है कि बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। बस के पलटते ही तीर्थ यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये। इनमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को आपतकालीन सेवा 108 की मदद से चंपावत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है जबकि 18 का उपचार चंपावत में चल रहा है। गंभीर घायलों के साथ उनके परिजन भी हल्द्वानी आये हैं। बाकी तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने चंपावत में ठहराया हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Related Posts