अमृतसर में कोरोना से तीन व जालंधर में चार की मौत

Published On

अमृतसर। जिला अमृतसर में शुक्रवार को 93 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि तीन रोगियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 407 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ़ नवदीप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 136 लोगों के स्वस्थ्य होने पर आज उन्हें अस्पताल से छट्टी दे दी गई। अब तक कुल 9732 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जिले में अब 882 सक्रिय मामले हैं। जालंधर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 103 नये मामले सामने आए जबकि चार अन्य की मौत हो गई।

जिले में 103 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13894 हो गई है जबकि चार लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़ कर 429 हो गई है। एक सौ 24 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 12411 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 209535 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 183162 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts