Punjab Rain: पंजाब में बेमौसम बारिश और तूफान ने बरपाया कहर, कई इलाकों में 100 फीसदी नुकसान

Published On

चंडीगढ़। पंजाब में बेमौसम बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश (Punjab Rain) के कारण राज्य भर में लगभग 14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। यह एक मोटा अनुमान है। नुकसान इससे ज्यादा भी हो सकता है। पंजाब सरकार ने गिरदावरी को नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश के बाद शुक्रवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और रबी की अन्य फसलों को चौपट कर दिया है। शुक्रवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज बारिश, ओलावृष्टि और हवाओं के कारण राज्य भर में लगभग 14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts