अज्ञात चोरों द्वारा पांच घरों में चोरी की असफल कोशिश

Published On

गांव खुईयां सरवर के लोगों में भय का माहौल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव खुईयां सरवर (Khuian Sarwar) में गत दिवस चोरों द्वारा एक घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण व नगदी चुराने के मामले का अभी पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि बीती रात फिर से अज्ञात चोरों ने गांव के पांच घरों में चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। वहीं इतने घरों में एक साथ चोरों की एंट्री से लोगों में भय पाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आज सुबह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। Abohar News

जानकारी के अनुसार गांव के सरंपच मंगतराम, बाल किशन, लेखराज, सोमदत्त व रोबिन सामा के घर देर रात्रि चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सुबह इन लोगों ने जब अपने घरों मे सामान बिखरापड़ा देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना थाना खुईयां सरवर पुलिस को दी जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। Abohar News

थाना प्रभारी परमजीत कमार ने कहा कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। चोरों ने बीती रात कुछ घरों में तोड़फोड़ जरुर की है लेकिन किसी भी घर में नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:– अमानत में खयानत के आरोपी को कारावास व अर्थदंड की सजा

About The Author

Related Posts