Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेंगे मौसम के हालात, भारी बारिश दे सकती है दस्तक!

Published On

Punjab Weather: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद 26 सितंबर से अचानक मौसम करवट ले सकता है, जिसके कारण चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। कल पंजाब में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। सितंबर में अब तक 48 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि मानसून सीजन में 28 फीसदी कम बारिश हुई है।

पंजाब में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं | Punjab Weather

मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी दैनिक तापमान रिपोर्ट के अनुसार, 23 सितंबर को रूपनगर का उच्चतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बठिंडा का उच्चतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चंडीगढ़ में 37.3, लुधियाना में 36.6, अमृतसर में 36.8, पटियाला में 36.9, पठानकोट में 36.5, गुरदासपुर में 36.0, फतेहगढ़ साहिब में 36.2, फिरोजपुर में 36.4 और होशियारपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो पंजाब में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। पंजाब में 1 से 24 सितंबर तक सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। Punjab Weather

Holiday: पंजाब सरकार ने किया इस दिन छुट्टी का ऐलान, इन लोगों को मिल सकेगा फायदा?

About The Author

Related Posts