पंजाब: अमृतसर में तीसरी मंजिल से कूदी महिला

Published On

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में नशेड़ी पति से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की दोनों टांगे टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानीाकरी के अनुसार महिला ने अपने पति का नशा छूड़वाने के लिए अनेक यत्न किए लेकिन फिर भी वह नशा नहीं छोड़ रहा था। हर रोज पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था। इस बीच जब उसे कोई उम्मीद नहीं हुई तो उसने आत्महत्या का फैसला लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts