शिक्षा और रोजगार
घर में अकेली महिला का दिन-दिहाड़े कत्ल
खूफिया कैमरे में दिखे बाइक सवार 2 युवक, घर का सारा सामान बिखरा मिला
बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। बरनाला स्थित सेखा रोड गली नंबर 1 में घर में एक अकेली महिला की गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या (Murder) कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में 2 बाइक सवार लुटेरे घर में घुसते कैद हुए हैं। जिन्होंने महिला के गहने लूटने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। Barnala News
जानकारी के अनुसार मंजू बाला (49) पत्नी जसवंत राय घर में अकेली थी। जिसकी किसी ने हत्या कर दी। इस घटना का पता तब चला जब करीब एक बजे उसकी बेटी कॉलेज से आई। पुलिस स्टेशन सिटी टू के एसएचओ बलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपीडी रमनीश चौधरी और एसएचओ सिटी 2 बलवंत सिंह ने बताया कि दो लुटेरे लूट की नीयत से घर में दाखिल हुए थे। जो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपियों ने महिला के गहने लूटने के बाद हत्या की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। Barnala News
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री मान ने पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत 101 करोड़ की राशि जारी की