शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत

Published On

विद्यालय प्रशासिका नवजोत कौर गिल ने किया हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित

श्रीगुरूसर मोडिया। आज शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, श्रीगुरूसर मोडिया में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत हुई। इस सत्र की शुरूआत वंदना व नामचर्चा से की गई। विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा विद्या की देवी सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए ज्योति प्रज्जवलित की गई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना हुई तथा नए सत्र के लिए मंगल कामना की गई। नामचर्चा में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने विभन्न भजनों के माध्यम से गुरू की महिमा का गुणगान किया गया। इससे पूर्व सभी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासिका डॉक्टर नवजोत कौर गिल द्वारा सब आई हुई छात्राओं का स्वागत किया व उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। Sri Gurusar Modia News

पावन वचनानुसार धन्ना राम के गांव लालपुरा में कभी सूखा नहीं पड़ा!

About The Author

Related Posts