सीमाज्ञान के पोल उखाड़कर ले जाने का आरोप

खेत की निशानदेही को लेकर विवाद, वीडियो होने का दावा

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। खेत की सीमाज्ञान निशानदेही के लिए लगाए गए पोल उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। टिब्बी थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हंसराज (61) पुत्र सहीराम कुम्हार निवासी 10 सीडीआर ए, कुलचन्द्र हाल वार्ड 10, ऐलनाबाद जिला सिरसा ने टिब्बी थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी कृषि भूमि चक 10 सीडीआर ए, कुलचन्द्र में स्थित है। Hanumangarh News

प्रार्थी ने मई 2025 में ऑनलाइन सीमाज्ञान करवाया था। तहसीलदार टिब्बी के आदेश पर पटवारी हल्का की ओर से कंप्यूटर आधारित सीमाज्ञान कर निशानदेही दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसने अपने खेत में सीमांकन के लिए पोल लगवाए थे। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 28 फरवरी को रणवीर पुत्र रामस्वरूप, रामस्वरूप पुत्र हजारीराम, रोहिताश पुत्र बलराम तथा बलराम पुत्र हजारीराम निवासी चक 10 सीडीआर ए, कुलचन्द्र एक राय होकर ट्रैक्टर पर आलू पटाई मशीन लगाकर मौके पर पहुंचे और टोचन के माध्यम से खेत में लगे पोल उखाड़कर ले गए।

परिवादी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर भी आरोपी जबरन पोल चोरी कर ले गए। उसने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है। हंसराज के अनुसार घटना की सूचना उसी दिन सूरेवाला पुलिस चौकी में दी गई थी, जहां पंचायत भी हुई थी। उस दौरान आरोपियों ने दोबारा पोल लगाने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गए। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने धमकी दी कि वे बाकी बचे पोल भी उखाड़ देंगे और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। टिब्बी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सूरेवाला चौकी प्रभारी एसआई रमेश चंद्र को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Ad Ad Ad Ad

Related Posts